- मध्य प्रदेश Post by Admin on 05-04-2023 09:11:34am
भिंड ( मुकेश मिश्रा की रिपोर्ट)/ मुंबई के सिनेमा जगत में जिले का नाम रोशन करने वाले हरदिल अजीज मशहूर सिने कलाकार केदार सिंह बाराकला अचानक हार्ट अटैक नवमी एवं दशमी के दिन आ गया था जिसकी वजह से उनकी तबीयत बेहद खराब हो गई। उनके परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल ग्वालियर जे एच हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया । दो दिनो तक आईसीयू में भर्ती रखा गया है। बताया जा रहा है कि ८० फीसदी ब्लाकेज आ गए है। डाक्टरों ने वाईपास सर्जरी कराने की सलाह दी है। मोबाइज पर चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि अब हालत में काफी सुधार है ईश्वर की कृपा से एवं आप सब की दुआओं से मेरा दूसरा जन्म हुआ है । शायद अब एक-दो दिन में परहेज एवं दवाइयों के साथ डाक्टर अस्पताल से छुट्टी कर सकते हैं। शुभचिंतकों ,उनको चाहने वालों ने उनके अच्छे स्वास्थ्य की ईश्वर से कामना की है और प्रार्थना की है कि वह जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं। यहां पर बता दें कि उन्होंने गायों को बचाने के लिए भी बेहतरीन काम किया है। रिवाल्वर रानी समेत आधा दर्जन से अधिक फिल्मों में अपनी अदाओं का जादू बिखेर चुके हैं। ----------

