भिंड इटावा ग्वालियर राष्ट्रीय राज्य मार्ग 4 लेन स्वीकृत पर वरिष्ठ नेतृत्व का आभार–डॉ दुबे

भिण्ड, ग्वालियर में आयोजित विभिन्न विकासकार्यों के शिलान्यास करने पहुंचे केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा ग्वालियर भिण्ड इटावा राजमार्ग को फोरलेन स्वीकृत करने पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ रमेश दुबे ने आभार व्यक्त किया है। डॉ दुबे ने बताया कि कुछ दिन पहले दो सड़क हादसों में जिले के एक युवा प्रतिभाशाली पत्रकार एवं युवा चिकित्सक की असमय मृत्यु ने मेरे अंतर्मन को हिलाकर रख दिया है, पीड़ितों की वेदना की पराकाष्ठा को देखते हुए मैंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी से अनुरोध किया था कि उक्त ग्वालियर भिण्ड इटावा राजमार्ग को फोरलेन स्वीकृत कराएं, तत्पश्चात श्रीमंत सिंधिया जी ने केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी जी को पत्र लिखकर भिण्ड चम्बल के लिए फोरलेन राजमार्ग हेतु निवेदन किया और कल ग्वालियर में आयोजित विशाल कार्यक्रम में तमाम विकासकार्यों की आधारशिला रखते हुए केंद्रीय मंत्री गडकरी जी ने भिण्ड ग्वालियर इटावा फोरलेन की घोषणा की, साथ ही कोटा भिण्ड इटावा एक्सप्रेस वे की भी घोषणा की है जिसकी वजह से पूरे जिले में हर्ष की लहर है। डॉ दुबे ने कहा कि उक्त फोरलेन राजमार्ग के लिए केंद्र सरकार ने 1200 करोड़ रुपये स्वीकृत किये हैं, पूर्व में डीपीआर बनाने वाली कम्पनियों के द्वारा यथोचित डीपीआर नहीं बनाई जा रही थी इसलिए अब नए सिरे से बजट मंजूर कर और वैभवशाली राजमार्ग बनाए जाने की परिकल्पना को साकार करने का बीड़ा उठाया है। डॉ दुबे ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार जनहित के विकासकार्यों के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ प्रतिबद्ध है, फोरलेन राजमार्ग के साथ साथ कोटा भिण्ड इटावा एक्सप्रेसवे, अटल एक्सप्रेसवे, ग्वालियर आगरा ग्रीन कॉरिडोर एक्सप्रेसवे, लहार एवं मिहोना बाईपास सहित तमाम विकासकार्यों को श्री गडकरी जी ने ग्वालियर चम्बल की जनता को उपहार स्वरूप भेंट किया है जिसके लिए हम सभी भिंडवासी केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी जी, केंद्रीय नागर विमानन एवं इस्पात मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी,केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र तोमर जी एवं भिण्ड दतिया लोकसभा सांसद श्रीमती संध्या राय जी को समस्त भिंडवासियों की ओर से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।

भिंड इटावा ग्वालियर राष्ट्रीय राज्य मार्ग 4 लेन स्वीकृत पर वरिष्ठ नेतृत्व का आभार–डॉ दुबे

Leave a comment