सिने कलाकार गौ सेवक केदार सिंह बाराकला का सफल ऑपरेशन

भिंड ( मुकेश मिश्रा ) / सिने कलाकार गौ सेवक केदार सिंह बाराकला को कुछ दिन पूर्व हार्ट अटैक आया था । ग्वालियर में इलाज लेने के उपरांत भी पूरा स्वास्थ लाभ नहीं मिल पा रहा था तब डॉक्टर की सलाह से एवम राज्य सभा सांसद केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के सहयोग से फिल्म अभिनेता एवं गौसेवक समाजसेवी केदार सिंह बाराकलां का दिल्ली के जी बी पंत कार्डियोलॉजी अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां भारत के सुप्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉ जमाल यूसुफ जी एवं उनकी टीम डॉ संजीव कथूरिया, डॉ सुनील जी, डॉ गरिमा जी सहित 5 लोगों की टीम ने सफल ऑपरेशन किया ,। ज्ञात हो कि केदार सिंह को कुछ दिनों पूर्व हृदयाघात (हार्ट अटैक) आया था जिसके बाद उन्हें ग्वालियर भर्ती कराया गया था जिसमे सुधार नहीं आने की स्थिति में केंद्रीय मंत्री श्रीमंत सिंधिया द्वारा दिल्ली बुलाया गया और जी बी पंत में भर्ती कराया गया , सफल ऑपरेशन के बाद जल्द ही केदार सिंह भिंड आएंगे.. और शीघ्र ही अपनों के बीच पहुचेंगे !!

सिने कलाकार गौ सेवक केदार सिंह बाराकला का सफल ऑपरेशन

Leave a comment