- मध्य प्रदेश Post by Admin on 31-05-2021 06:37:29pm
भिंड (ब्यूरो) / कोविड प्रभारी मंत्री, जिला कलेक्टर,एसपी ने किया निरीक्षण,लगी पत्रकार सहित नागरिकों को वैक्सीन दर असल भिंड शहर में पूर्व से संचालित कैलाशवासी माधवराव सिंधिया आइसोलेशन सेंटर पर मोदी सरकार के सफलतम 7 वर्ष पूर्ण होने एवं भारतीय जनता पार्टी के चलाये जा रहे देशव्यापी विशाल अभियान "सेवा की संकल्प" के तहत आज दिन सोमवार को कैप्टन माधवराव सिंधिया सेवा मिशन के तत्वाधान में उक्त सेंटर पर टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन किया गया। माधवराव सेवा मिशन के संयोजक डॉ रमेश दुबे ने बताया कि कोरोना संक्रमण दर में व्यापक कमी आने के बाद देश मे तीसरी लहर आने का भय जनता में व्याप्त हो रहा है ऐसे में जनता की सुरक्षा पुख्ता करने के लिए कोरोना के खात्मे के लिए टीकाकरण बहुत आवश्यक हो गया था,इसी को ध्यान में रखते हुए हम सभी ने कैलाशवासी श्रीमंत माधवराव सिंधिया जी की याद में उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए मोदी सरकार के ऐतिहासिक एवं सफलतम 7 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में "सेवा ही संकल्प" अभियान के तहत अब तक आइसोलेशन सेंटर के रूप में जिले की सेवा कर रहे सेंटर को वेक्सिनेशन सेंटर में बदला गया है। वेक्सिनेशन सेंटर पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिले के कोविड प्रभारी मंत्री ओपीएस भदौरिया, जिला कलेक्टर सतीश कुमार एस, जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह एवं सीएमएचओ डॉ अजीत मिश्रा के द्वारा निरीक्षण किया गया जिसमें सभी व्यवस्थाएं बहुत ही सुगम एवं व्यवस्थित पाई गई। कोविड प्रभारी मंत्री ओपीएस भदौरिया ने कहा कि इस आपात समय मे शहर में इतने दिन तक आइसोलेशन सेंटर संचालित करने के बाद अब वेक्सिनेशन सेंटर संचालित करने के लिए डॉ रमेश दुबे जी एवं सभी कार्यकर्ता साधुवाद के पात्र हैं, यही जनसेवा जनता के हितार्थ कहलाई जा सकती है। *पत्रकार बन्धुओं एवं केमिस्ट व्यापारियों को लगी वैक्सीन।* इस अवसर पर जिले के सभी पत्रकार बन्धुओं,उनके परिजनों एवं दवा व्यापारियों को स्पॉट पर ही रजिस्ट्रेशन उपरांत वैक्सीन लगाई गई। इस अवसर पर आम जनता ने भी काफी ऊर्जा के साथ बढ़ चढ़कर वेक्सिनेशन कराया। आज के टीकाकरण में लगभग 450 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इस अवसर पर रामदास सोनी एडवोकेट, अनिल कटारे, डॉ तरुण शर्मा,राहुल भारद्वाज, अनिल दुबे, कुलदीप राजावत, भूरे गुबरेले, विकास शर्मा, पंडित लटूरी शर्मा, राजीव दीक्षित, देवेंद्र सिंह गौर, मनीष दुबे आदि समाजसेवी उपस्थित रहे।
