- मध्य प्रदेश Post by Admin on 28-02-2023 05:58:07pm
भिंड मध्यप्रदेश /खबर भिंड जिले से है जहां मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी के पुत्र चौधरी भरत सिंह चतुर्वेदी को अमेरिका के भूतपूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन एवं पूर्व विदेश मंत्री रहीं उनकी पत्नी हिलेरी क्लिंटन द्वारा संचालित क्लिंटन फाउंडेशन की ओर से बतौर क्लिंटन फ्लोर स्पीकर के रूप में उन्हें आमंत्रित किया गया है । आपको बता दें कि टेनेसी की राजधानी नैश्विल में आयोजित होने जा रही विश्व स्तरीय बैठक में लोकनीति एवं कूटनीति पर बतौर स्पीकर के रूप में भिंड के चौधरी भरत सिंह चतुर्वेदी हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम की खास बात यह कि विश्व भर से यहां छात्रों का आना रहेगा और उनके मार्गदर्शन एवं नेतृत्व की जिम्मेदारी के साथ-साथ लोक नीति और कूटनीति पर भरत चतुर्वेदी अपनी स्पीच भी देंगे यह पूरा कार्यक्रम 3 मार्च से 5 मार्च तक चलेगा। क्या बताना मुनासिब होगा कि भिंड के चौधरी भरत सिंह चतुर्वेदी पूर्व में भी नवंबर माह में मिस्र में आयोजित हुए 15 दिवसीय संयुक्त राष्ट्र के चर्चित जलवायु परिवर्तन सेमिनार में बतौर यूनाइटेड नेशन ऑब्जर्वर के रूप में पहुंचे थे और उन्होंने अपने विचार रखे थे । जिसकी काफी चर्चा हुई थी ।

