- मध्य प्रदेश Post by Admin on 01-10-2021 04:42:34pm
भिण्ड:– [मुकेश मिश्रा की रिपोर्ट ]गोहद थाना क्षेत्र के ग्राम डांग के पास यात्री बस व कन्टेनर में भीषण भिडंत हो गई। बस ग्वालियर से बरेली जा रही थी जो भिण्ड ज़िले के गोहद में कन्टेनर से टकरा गई इसके चलते सात लोगो की मौत हो गई जबकि 20 लोगो के घायल होने की सूचना है। वही इस घटना की जानकारी मिलने पर जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद राजपूत ने दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा इस प्रकार की ह्रदय विदारक घटनाएं अंतर्मन को तोड़ देती हैं, मेरा ये प्रयास रहेगा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। प्रभारी मंत्री राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार सूबे के हर व्यक्ति के दुःख को अपना समझती है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा कर और निर्देशानुसार घटना में मृत व्यक्तियों के परिजन को 4-4 लाख रूपये एवं घायल व्यक्तियों को 50-50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की साथ ही संबंधित अधिकारियों को जांच के आदेश दिए।
