- मध्य प्रदेश Post by Admin on 02-03-2022 05:45:23pm
भिण्ड । मध्य प्रदेश सरकार में सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया अपने चार दिवसीय निर्धारित जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत भिंड जिले के विधानसभा क्षेत्र अटेर में 3 मार्च से 5 मार्च तक ग्राम पंचायतों में करोड़ों रुपए का भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे l भाजपा मीडिया सेंटर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया अपने भिंड जिले के 4 दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के तहत 3 मार्च को 11:00 बजे ग्राम पंचायत कनावर 1:30 बजे सांकरी 2:30 बजे सराया/नईगढ़ी/गोहरा/ज्ञानपुरा/कनकपुरा, 4 मार्च को 11:00 बजे गोपालपुरा 12:30 बजे महापुर 1:30 बजे ऐतहार 2:30 बजे बिछौली 3:30 बजे मंसूरी 5 मार्च को 11:00 बजे विण्डवा 12:30 बजे खिपौना, 1:30 बजे हुलापुरा में रामदास संखवार के निवास स्थान पर, 2:00 बजे गोहदूपुरा/रतनूपुरा, खेरी, जमसारा, 3:00 बजे आकौन शाम 5:00 बजे ग्रामीण अंचलों की भदौरिया भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनों से रूबरू होंगे एवं भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगें l

