25 सितंबर को कांग्रेस का जन समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
- मध्य प्रदेश Post by Admin on 18-09-2021 06:55:15pm
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर शहर जिला कांग्रेस भिंड के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा द्वारा आमजन को प्रभावित करने वाले विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है उक्त कार्यक्रम की जानकारी नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने दी है इस धरना विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के समस्त सांसद विधायक पूर्व सांसद पूर्व विधायक प्रदेश कांग्रेश के पदाधिकारी अखिल भारतीय कांग्रेस के प्रतिनिधि एवं प्रदेश प्रतिनिधि ,जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, मोर्चा संगठन के अध्यक्ष, विभाग एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी,कार्यकर्ता शामिल होंगे दिनांक-25/09/21 समय-11 से 1 बजे तक स्थान- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के पास गोल मार्केट भिंड
