- मध्य प्रदेश Post by Admin on 15-07-2021 06:37:00pm
भिण्ड ( @ प्रमोद भदौरिया की रिपोर्ट )/ राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ जिला इकाई भिण्ड ने आज जिले के प्रवास पर आये प्रभारी मंत्री को पाँच सूत्रीय माँग पत्र सौंपकर पत्रकारों की लंबे अर्से से चली आ रही पैडिंग माँगों को त्वरित करवाने का आग्रह किया। राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजीव शर्मा के निर्देशन में भिण्ड जिला इकाई के जिलाध्यक्ष प्रमोद भदौरिया ने आज जिले के प्रवास पर आये प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत को पाँच सूत्रीय माँग पत्र सौंपा, जिसमें कहा गया कि सभी जिलों में पत्रकार भवन का निर्माण किया गया हैं, जबकि भिण्ड प्रदेश का ऐक ऐसा जिला है जहाँ आज तक पत्रकार भवन नहीं हैं, उसे तत्काल बनवाया जाये एवं पत्रकारोंं पर दर्ज प्रकरणों का जल्द निराकरण किया जायें, तथा बिना जाँच पड़ताल के कई पत्रकारों पर झूँठें प्रकरण दर्ज किये जाते हैं, वो बिना जाँच पड़ताल के न किये जायें, यदि कोई पत्रकार दौषी है तो उसकी जाँच हो फिर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाये, और पत्रकारों को कवरेज के दौरान झूँठें प्रकरण दर्ज करने की धमकी दी जाती है, उस पर विराम लगाया जाये, ज्ञापन के दौरान राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के महासचिव शिवकुमार समाधिया, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश मिश्रा जिला उपाध्यक्ष बल्लू पुरोहित, केपी सिंह कुशवाह ब्लॉक अध्यक्ष भिण्ड, श्यामसुन्दर उपाध्याय, कार्यालय मंत्री, पुरूषोत्तम शर्मा, गौरव शर्मा आदि लोग मौजूद थे।
