एडीजीपी वरुण कपूर (इंदोर) ने भिंड में छात्र छात्राओं को साइबर क्राइम से बचने की उपाय सिखाए

भिंड [ मुकेश मिश्रा की रिपोर्ट] जिले में ही नहीं बल्कि देश प्रदेश में आजकल साइबर क्राइम के अपराध बढ़ते ही चले जा रहे हैं इसी को लेकर इंदौर से आए एडीजीपी वरुण कपूर भारतीय पुलिस सेवा में एडीजीपी के पद पर सेवाएं देने के अलावा साइबर क्राइम से बचने के लिए प्रदेश में हर जगह जागरूकता अभियान चला रहे हैं। इसी के तहत भिंड विवेकानंद कॉलेज मैं छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं वरिष्ठ जनों को उन्होंने साइबर क्राइम से बचने के लिए कई उपाय बताएं। इससे पहले उन्होंने हेलीकॉप्टर हादसे में जनरल बिपिन रावत सहित 13 साथियों के दुखद निधन पर 2 मिनट की शोक संवेदनाएं व्यक्ति की। उसके बाद भिंड में साइबर क्राइम अवेयरनेस कार्यक्रम में एडीजीपी वरुण कपूर ने बताया कि साइबर क्राइम से बचने के लिए मानसिकता को बदलना होगा, सुरक्षा अपनी स्वयं करनी होगी और किसी दूसरे के द्वारा भेजे गए वायरस से भी बचना होगा। इन सभी के लिए जागरूक होना अति आवश्यक है। एडीजीपी वरुण कपूर ने बताया कि साइबर क्राइम दो तरीके के होते हैं जिसमें फाइनेंसियल क्राइम एवं सोशल क्राइम के जरिया लोगों को अपने जाल में फंसाया जाता हैं। इन सभी से बचना होगा साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व में इंटरनेट गेम के जरिया भी बच्चों में गलत लत पड़ी थी जिसके चलते कई बच्चों ने अपनी जान गंवाई थी। वही छात्रों एवं महिलाओं को भी साइबर क्राइम से बचना होगा किसी अनजान व्यक्ति से सोशल मीडिया के तहत संपर्क ना करें। एडीजीपी ने कई उदाहरण देते हुए बताया कि सोशल मीडिया के जरिए कई छात्राओं महिलाओं और युवती को अपने जाल में फंसाया फिर उन का गलत इस्तेमाल कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। एडीजीपी वरुण कपूर इन सब से बचने एवं परामर्श के लिए अपना व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया। अंत में छात्र छात्राओं से उन्होंने साइबरक्राइम से संबंधित कई सवाल पूछे, सही जबाव देने वालों को उन्होंने मेडल व प्रमाण पत्र भेंट किए, भिंड आने पर एडीजीपी वरुण कपूर का विवेकानंद कॉलेज परिसर में शानदार स्वागत भी हुआ इस अवसर पर शहर के कई वरिष्ठ जन छात्र-छात्राएं एसएएफ के जवान एवं 17 बटालियन के कमांडेंट एवं सीएसपी आनंद राय मौजूद रहे।

Leave a comment