देश का किसान सीने पर गोली खाने को तैयार है पर पीछे नहीं हटेगा
- दिल्ली Post by Admin on 09-03-2021 12:49:00pm
(मुकेश मिश्रा @ ) किसान नेता राकेश टिकैत ने ट्विटर पर कहा है कि देश का किसान सीने पर गोली खाने को तैयार है पर पीछे नहीं हटेगा। उनके इस ट्वीट पर लोग कई सबाल पूछ रहे हैं। यहाँ बता दें नये किसान कानूनों के विरोध में फ़िलवक्त किसानों का आंदोलन जारी है उसी के चलते मध्य प्रदेश में किसान महापंचायतों का आयोजन कर रहा है। नये कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा देश के अलग अलग भागों में किसान महापंचायत का आयोजन कर किसानों को संगठित कर रहे हैं। जिससे केंद्र सरकार पर दबाव बन सके।
