अंतरराज्यीय चोरों का भिंड पुलिस ने किया पर्दाफाश, हीमशरूका सहित दो चोरों को किया गिरफ्तार।
- मध्य प्रदेश Post by Admin on 07-03-2022 11:50:35am
खबर भिंड से है जहां आज पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए अंतरराज्यीय चोरों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है । दरअसल भिंड एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान के आने के बाद लगातार बदमाशों माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है।भिंड देहात एवं सिटी पुलिस ने अन्तर्राज्यीय चोरों का किया पर्दाफाश। करीब 1 लाख के मशरूका सहित दो आरोपीयों को किया गिरफ्तार। साथ ही एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने भिंड वासियों से अपील की है कि बैंक में लेनदेन करते समय एवं सार्वजनिक स्थलों पर सावधानी बरतें। प्रेस वार्ता के माध्यम से एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने अंतरराज्यीय चोरों का किया खुलासा। प्रेस वार्ता में सीएसपी आनंद राय, सिटी थाना प्रभारी केदार यादव, देहात प्रभारी रामबाबू यादव मौजूद रहे।
