भिंड : टैलेंट सर्च का जिला स्तरीय फिजिकल फिटनेस टेस्ट का पांचवा दिन [खेलों के माध्यम से बच्चे करेंगे जिले का नाम रोशन]

भिंड: [मुकेश मिश्रा ] / मध्य प्रदेश जिला स्तरीय टैलेंट सर्च फिजिकल टेस्ट के पांचवे दिन भी 150 बच्चों को बुलाया गया है। ऑनलाइन द्वारा बच्चों को 1372 पंजीकृत किए गए थे जिनमें से प्रतिदिन 150 बच्चों को फिजिकल फिटनेस के लिए एस एफ ग्राउंड में बुलाया जा रहा है यहाँ बताना मुनासिब होगा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा जिला स्तरीय टैलेंट सर्च के अंतर्गत बच्चों को फिजिकल टेस्ट किया जा रहा है और उनके द्वारा संभाग स्तर पर ग्वालियर ले जाया जाएगा जहां पर उन्हें चयनित खेल में हिस्सेदारी कर अपना टैलेंट दिखाना होगा । खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला अधिकारी श्री जीवन सिंह जादोन ने बताया कि हमारी कोशिश है कि जिले के प्रतिभावान बच्चों को टैलेंट सर्च के माध्यम से आगे लाया जाए और उनको उनके पसंदीदा खेल में आगे बढ़ाया जाए । इसके लिए सरकार के द्वारा टैलेंट सर्च के माध्यम से उन बच्चों की खोज की जा रही है और संभाग स्तर पर उनको खेलने का मौका दिया जाएगा । जिसके लिए आज पांचवें दिन भी 150 खिलाड़ियों को एसएमएस के माध्यम से बुलाया गया है।यह फिटनेस टेस्ट 5/9 /2021 तक निरंतर एस एफ ग्राउंड में जारी रहेगा । यहां खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षित प्रशिक्षण कर्ता अधिकारी भी मौजूद हैं बच्चों में जो खामियां हैं उनको वह दूर कराने का प्रयास भी कर रहे हैं साथ ही उनको खेल के टिप्स भी दे रहे हैं जिससे उनको अपने खेल में सफलता हासिल हो सके और जिले का नाम रोशन कर सकें

Leave a comment