काग्रेस का 21 को होने वाला कलेक्ट्रेट का घेराव कार्यक्रम स्थगित

भिण्ड- जिला कांग्रेस के बैनर तले होने वाले 21 सितंबर को कलेक्ट्रेड घेराव आंदोलन कार्यक्रम खराब मौसम के चलते आए मौसम विभाग की भारी वर्षा की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए आगामी तरीक तक स्थगित किया गया है। प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया मौसम साफ होते ही वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर जल्द तरीक तय की जाएगी।ज्ञात है अत्यधिक बर्षा के चलते गोहद और दतिया के कार्यक्रम भी सुचारू रूप से नही हो पाए थे।

Leave a comment