- मध्य प्रदेश Post by Admin on 15-08-2021 08:40:35pm
भिंड( @मुकेश मिश्रा) / 15 अगस्त,स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर आज जिला कांग्रेश कमेठी द्वारा 75वा स्वतंत्रता दिवस, जिला कांग्रेश कमेठी के नवीन कार्यालय बीटीआई रोड,झलकारी बाई स्मृति से आगे जनता स्कूल वाली बिल्डिंग में मनाया गया। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मान सिंह कुशवाह के नेतत्व में जिला कांग्रेश कार्यालय का उद्धाटन पूर्व विधायक एडवोकेट रामेश्वर दयाल अरेले ने फीता काटकर किया।तथा इस बीच मौजूद वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया,इसके साथ ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष मान सिंह कुशवाह ने झंडा वंदन किया।तथा मौजूद महापुरूषो की छायाचित्रों पर पुष्पमाला अर्पित कर याद किया इस मौके पर प्रदेश,जिला,ब्लाक,मंडल,मोर्चा,के अध्यक्ष व पदाधिकारी भी मौजूद रहे,तदपरांत सभी लोगो के द्वारा राष्टगान किया गया,तथा कांग्रेश जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाह द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी का वाचन पत्र पढ़ कर मौजूद कांग्रेश पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं को श्रवण कराया गया।इस बीच कांग्रेश जिलाध्यक्ष मान सिंह कुशवाह ने अपने सम्बोधन में सभी का आभार व्यक्त कर कहा- 15 अगस्त 1947 को हम विदेशी गुलामी से आजाद हुए थे,जिसे हम आज स्वत्रंता दिवस के रुप मानते हैं आजादी के बाद के 74 वर्षों का सफर भारत के नव निर्माण,भारतीयों के नव उत्थान का ऐतिहासिक सफर है। लाखों कुर्बानिया देकर आजाद हुआ भारत,आज पूरी दुनिया मे स्वतंत्र,मजबूत और धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र के रूप में अपनी खास जगह रखता हैं।भारत की आजादी की लड़ाई और नये भारत के निर्माण में राष्टपिता महात्मा गाँधी और उनके हाथों से सवारी गई भारतीय राष्टीय कांग्रेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही है परन्तु देश की आजादी की लड़ाई में जिनका कही नमो निशान नही है भारत को राष्ट बनाने में जिनका कोई योगदान नही है वे आज देश को आजादी और राष्ट्रवाद की परिभाषा सीखाने निकले हुए है।आज धरातल पर उनका कोई काम नही है बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में लोग परेशान हैं बेहाल है पर आज सामंतवादी,हिटलर शाही सरकार द्वारा सिवाय घोषणा के कुछ नही दिया गया है तथा उन्हेंने कांग्रेश पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ से अपील भी की,ऐसे समय मे पूरी कांग्रेश पार्टी उनके बीच जाए और उनकी हर सभव मदद करने का काम करे।कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री सोपत जाटव, जिला पंचायत अध्यक्ष रामनारायण हिंडोलिया,पूर्व जिला अध्यक्ष जय श्री राम बघेल,वरिष्ठ नेता भगवानदास बाबा,बृजेंद्र सिंह कल्लू,वीरेंद्र यादव,ममता मिश्रा,रेखा भदोरिया,चंद्रभान सिंह राजावत,राजवीर बघेल,नगर अध्यक्ष संजय भूता,कार्यवाहक अध्यक्ष इरशाद खान,अनिल भराद्वाज,आशुतोष शर्मा,बंटी पचौरी,राहुल राजावत,अमर सिंह शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।
