जिला स्तरीय पुस्तक मेले का हुआ शुभारंभ

भिण्ड 20 अप्रैल 2025/(मुकेश मिश्रा)/ भिंड जिला कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के मार्ग दर्शन में शिक्षा विभाग द्वारा शासन मंशानुरूप भिण्ड में तीन दिवसीय जिला स्तरीय पुस्तक मेला 2025 का आयोजन कम्यूनिटी हॉल मेला ग्राउण्ड के पास भिण्ड में आयोजित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.डी. मित्तल ने जिला स्तरीय पुस्तक मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया। पुस्तक मेला दिनांक 20 अप्रैल 2025 से 22 अप्रैल 2025 तक कम्यूनिटी हॉल मेला परिसर में आयोजित रहेगा। जिसमें पुस्तक, स्टेशनरी सहित सभी शैक्षणिक सामग्री की दुकानें लगी हुई हैं। पुस्तक मेले का उद्देश्य नवीन शैक्षणिक सत्र के प्रारम्भ में क्रय किये जाने वाली पुस्तकें, कॉपी, स्टेशनरी आदि की उचित मूल्य पर उपलब्धता सुलभ हो सके।

जिला स्तरीय पुस्तक मेले का हुआ शुभारंभ

Leave a comment