*देश के लिए कोरोना से भी घातक  है मोदी सरकार- भारद्वाज*

भिण्ड-( ब्यूरो) देश में विकराल होती बेरोजगारी की समस्या पर मोदी सरकार पूर्ण रूप से फैल हो गई है, भले अपनी कई योजनाओं को गिनाकर रोजगार बढ़ाने के दावे करे, लेकिन हकीकत में ऐसा हो नहीं रहा है। खुद मोदी सरकार द्वारा संसद में पेश आंकड़ों से स्पष्ट है कि इस साल सरकारी योजनाओं से रोजगार पैदा होने का आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले कम रहने जा रहा है। सरकार के जवाब से ये भी सामने आया कि रोजगार सृजन के नाम पर शुरू मोदी सरकार की तमाम योजनाओं के अपेक्षित परिणाम नहीं नजर आ रहे। इससे स्पष्ट है कोरोना से भी ज्यादा घातक देश के लिए मोदी सरकार है। ये आरोप कांग्रेस जिला प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज ने लगाए। कांग्रेस प्रवक्ता भारद्वाज ने कहा जितने लोग कोरोना से परेशान नही है जितने दैनिक जीवन में आवश्यक खाने पीने के चीजों की बढ़ती मंहगाई से त्रस्त है। कांग्रेस नेता ने कहा घरेलू गैस से लेकर दाल-सब्जी और फल सब के दामों में आग लगी हुई है। घरेलू गैस के दाम तो अनलॉक के बाद से लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। और सब्सिडी भी पहले से कम होती जा रही है। लगातार बढ़ रही महंगाई को काबू करने का कोई प्रयास नहीं दिख रहा। मध्यमवर्गीय लोगों के लिए महीने का बजट संभालना मुश्किल हो गया है। तेल और सिलिडर को दामों पर काबू किया जाना जरूरी है।

Leave a comment