- मध्य प्रदेश Post by Admin on 03-04-2021 06:01:28pm
भिण्ड, (ब्यूरो) भारत सरकार के द्वारा देशव्यापी टीकाकरण मुहिम चलाई जा रही है, इसी परिपेक्ष्य में आज भिण्ड में भाजपा नेता डॉ रमेश दुबे ने जिला अस्पताल पहुंच कर परिवार एवं समर्थकों के साथ कोरोना का टीका लगवाया। डॉ दुबे ने कोरोना टीका लगवाने के बाद कहा कि मैं बिल्कुल नॉर्मल महसूस कर रहा हूँ, मेरे परिवार एवं साथी जो 45 वर्ष से अधिक आयु के हैं,उन्होंने आज कोरोना का टीका लगवाया है, कोरोना जैसी महामारी जिसने पूरे विश्व मे कोहराम मचा रखा है,उस पर भारत को विजय प्राप्त करने के लिए हर भारतवासी को कोरोना का टीका अवश्य लगवाना चाहिए अन्यथा कोरोना पर विजय असम्भव ही रहेगी और अपनों को खोने का भय सताता रहेगा। डॉ दुबे ने कहा कि भारत मे बनी पूर्ण स्वदेशी कोरोना वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित है और सभी मानकों पर खरी उतरी है, अतः इसे पूरी तरह सुरक्षित मानना चाहिए,कोरोना का एकमात्र बचाव केवल कोविड वैक्सीन और मास्क ही है। डॉ दुबे के साथ कोरोना टीका लगवाने वालों में राजकुमार दुबे, श्रीमती प्रमिला दुबे, श्रीमती नीलम दुबे, श्रीमती रामकांति शर्मा,एडवोकेट रामदास सोनी, लटूरी शर्मा, राधामोहन चौबे, उदयवीर सिंह, राजीव दीक्षित, चक्रेश जैन, सतेंद्र पाठक एवं अन्य लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई।
