- मध्य प्रदेश Post by Admin on 13-05-2023 05:34:51pm
भिंड, मध्यप्रदेश/ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ रमेश दुबे के निवास पर प्रदेश सरकार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया पहुंचे जहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी अगवानी करते हुए पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया गया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ रमेश दुबे ने पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री सिसोदिया का ग्राम पंचायत से संबंधित कई समस्याओं से उनका ध्यान आकृष्ट कराया जिसमें सुदूर सड़क का निर्माण कार्य गुणवत्ता आधार पर कराया जाए, एवं मनरेगा द्वारा मजदूरों द्वारा किए गए निर्माण कार्यों का अभी तक भुगतान नहीं किया गया है उनका तत्काल भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि मैं 24 मई को भिंड आ रहा हूं। विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा भी करूंगा और जिन का भुगतान नहीं हुआ है उनका समय पर भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि हम सब भाजपा के समर्पित भाव से काम करने वाले कार्यकर्ता है आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं ।अपने-अपने बूथ से भाजपा को जिताने का संकल्प लेकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए अपनी अहम भूमिका निभाएं। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुंचा कर उनका लाभ दिलाएं साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान प्रारंभ हो चुका है गांव-गांव में विभागीय अधिकारियों के माध्यम से शिविर आयोजित किए जा रहे हैं जिनमें हम सब कार्यकर्ता एकजुट होकर लोगों की मदद करें और हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाकर उन्हें आत्मनिर्भर विकास की मुख्यधारा से जोड़ें । इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया मध्य प्रदेश सरकार में नगरीय प्रशासन आवास राज्यमंत्री ओ पी एस भदौरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया, कुलदीप सिंह राजावत, रामदास सोनी, राहुल भारद्वाज, शिव प्रताप सिंह राजावत, प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

