- मध्य प्रदेश Post by Admin on 28-07-2024 03:01:05pm
भिंड मध्यप्रदेश / (मुकेश मिश्रा )आज दिनांक को आजाद अध्यापक शिक्षक संघ भिंड के आह्वान पर सभी शिक्षक संगठनों की संयुक्त बैठक का आयोजन सर्किट हाउस भिंड पर किया गया जिसमें जिले पर एरियर भुगतान एवं क्रमोन्नत प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर जिला धीश महोदय से मिलकर मांग रखने की वात तय की गई। ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा १६ माह पूर्व सातवें वेतन मान की तीसरी किस्त के एक माह में भुगतान के आदेश किए गए थे पर भिड जिला में तीन तीन वार जीला शिक्षा कार्यालय से आदेश जारी होने के वाद संवंधित संकुल प्राचार्यों द्वारा उक्त प्रकिया पूरी नहीं की गई है। दूसरी ओर जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा जारी क्रमोन्नत सूची में आधे से अधिक ज्यादा फाइलों को कार्यवाही में सामिल ही नहीं किया गया।पूरे के पूरे संकुल की फ़ाइलों ही क्रमोन्नत प्रक्रिया में सामिल नहीं किया गया जिससे संवंधित शिक्षको के मन में भारी असंतोष है।आज हुए बैठक में जिला भर से आये शिक्षको ने सर्व सम्मति से एरियर भुगतान ओर क्रमोन्नत प्रक्रिया को सही से पूरा करने के लिए जिला धीश महोदय से मिलकर इस संवंध में जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग का निश्चय किया बैठक में पुरानी पेंशन संघ मध्यप्रदेश कांग्रेस शिक्षक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री गिरिराज भदौरिया अशोक चोहान सहित आजाद अध्यापक शिक्षक संगठन के अवधेश तोमर, रविन्द्र चोहान, राजकिशोर शाकय , रजनी अहिरवार,राषपति ओझा, दिग्विजय लोधी,शीषुपाल कुशवाह,साकेत तिवारी,गगन भदोरिया, भूपेंद्र भिलवार ,अति राज शर्मा , रक्षपाल भदोरिया, धीरेन्द्र कुशवाह, मुकेश सिकरवार, कमलेश पिप्पल, व्रजेश चौहान आदि लगभग १००पदाधिकारियो उपस्थिति रहें। जिन्होंने आगामी माह बहुत जल्द कलेक्टर कार्यालय धरना /ज्ञापन कार्यक्रम। विधानसभा प्रतिनिधि निवास पर ज्ञापन मांग कार्यक्रम भी रखने का निश्चय लिया। आनंद सिंह भदौरिया जिला अध्यक्ष आजाद अध्यापक शिक्षक संघ भिंड

