मोदी जी के ड्रीम विजन

भिण्ड, [मुकेश मिश्रा ] भारत सरकार के नागर विमानन मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जब से पदभार सम्हाला है तब से उन्होंने सिविल एवियेशन के क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए दिन रात एक कर दिया है, अभी हाल ही में उन्होंने छोटे विमानों और क्षेत्रीय एयरलाइन ऑपरेटरों की बड़ी बैठक की और देश के हर कोने को हवाई परिवहन से जोड़ने के लिये विशेष मंथन किया। केंद्रीय मंत्री सिंधिया के इस अभूतपूर्व प्रयास को लेकर मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ रमेश दुबे ने उनके प्रयासों को नमन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। डॉ रमेश दुबे ने कहा कि यशस्वी केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया हमारे देश के चमत्कारिक व्यक्तित्व के धनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उस सपने को साकार कर रहे हैं जो उन्होंने सोचा था, प्रधानमंत्री मोदी जी का सपना है कि देश के हवाई चप्पल पहनने वाले लोग भी हवाई जहाज में बैठकर सफर करें, आज प्रधानमंत्री के उसी सपने को मूर्तरूप देने का कार्य केंद्रीय मंत्री श्रीमंत सिंधिया जी के द्वारा किया जा रहा है। डॉ दुबे ने कहा कि देश प्रदेश के छोटे एवं पिछड़े जिलों की जनता ने कभी भी ये नहीं सोचा था कि उनके यहां से भी हवाईजहाज उड़ सकेंगे, उन क्षेत्रों की आम जनता भी हवाईयात्रा कर सकेगी,ऐसी परिकल्पना को साकार होते देख उन क्षेत्रों की जनता में हर्ष की लहर दौड़ गयी है, उनका भविष्य अब "उड़ान" भर सकेगा। डॉ दुबे ने कहा कि जल्द ही देश का हर कोना हवाई यातायात से जुड़ जाएगा,विमानों की अधिक संख्या बढ़ने पर छोटे छोटे क्षेत्रों में हवाई पट्टीयों का निर्माण किया जाएगा। इन्हीं सब बातों को सच होता देखना ही हर भारतीय का सपना है और इस सपने को साकार करने जा रहे केंद्रीय मंत्री श्रीमन्त सिंधिया को देश एवं प्रदेश के साथ साथ भिण्ड की जनता की ओर से कोटि कोटि आभार एवं धन्यवाद है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया को धन्यवाद ज्ञापित करने वालों में जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद राजपूत, सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया, राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया, जिलाध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर,सांसद श्री मति सन्ध्या राय,पूर्व अध्यक्ष अवधेश सिंह कुशवाह, केशव सिंह भदौरिया, राजेन्द्र शर्मा राजे, कोक सिंह नरवरिया, संजीव कांकर,महिला जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र गुर्जर, मण्डल अध्यक्ष अमित जैन, टीपू भदौरिया, श्याम सिंह राठौर, शेरू पचौरी,शनि राजावत, रामदास सोनी,कुलदीप सिंह, शिवप्रताप सिंग,राहुल भारद्वाज, उदयवीर सिंह,विकास शर्मा, राधामोहन चौबे, राजीव दीक्षित, दिलीप बौहरे सभी भाजपा कार्यकर्ता एवं जिले की जनता ने आभार माना है।

Leave a comment