चम्बल के विकास के लिए मेरा रोम रोम समर्पित- केंद्रीय मंत्री सिंधिया
डॉ रमेश दुबे को गले लगाकर की जनसेवा की भूरी भूरी प्रशंसा

ग्वालियर/ [मुकेश मिश्रा ] /तीन दिवसीय ग्वालियर प्रवास पर आए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ओर दिलों पर राज करने बाले महाराज के ऐतिहासिक स्वागत कार्यक्रम के बाद श्रीमन्त सिंधिया जी ने ग्वालियर चम्बल अंचल के समुचित विकास की अधोसंरचना को लेकर अधिकारियों के साथ गहन मंथन किया एवं क्षेत्र के रहवासियों, व्यापारी एवं छात्रों से भी चर्चा कर उनके मंशानुरूप विकास मॉडल तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने ग्वालियर चम्बल के भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट की और उनकी कुशलक्षेम पूछी। साथ ही भिण्ड का प्रतिनिधित्व कर रहे भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ रमेश दुबे से मुलाकात की और भिण्ड में चल रहे विकास कार्यों एवं पदस्थ अधिकारियों की कार्यशैली के बारे में जानकारी ली। डॉ रमेश दुबे ने केंद्रीय मंत्री श्रीमंत सिंधिया को भिण्ड में किये गए एवं जारी जनसेवा कार्यों के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि आपके मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में जनसेवा के लिए भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता प्राणपण से जुटा हुआ है और हर विषम परिस्थिति में जनता के बीच खड़ा है। भारतीय जनता पार्टी के सेवा ही संगठन पर्व के तहत हम सभी लोग समर्पण भाव के साथ जनसेवा को समर्पित हैं। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने डॉ दुबे से कहा कि चम्बल के विकास के लिए मेरा रोम रोम समर्पित रहेगा, समूचे अंचल की जनता मेरा परिवार है,ये रिश्ता पीढ़ियों से चला आ रहा है जिसे मैं प्राणपण से निभाउंगा। डॉ दुबे के द्वारा भव्य ऐतिहासिक स्वागत कार्यक्रम के लिए महाराज को बधाई दी तो उन्होंने भाव विभोर होकर डॉ दुबे को गले से लगा लिया। भाजपा नेता डॉ दुबे के द्वारा भिण्ड पधारने के आमंत्रण आग्रह पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अपनी सहमति प्रदान की और कहा कि जल्द ही मैं भिण्ड आऊंगा और अपनी भिण्ड की जनता का आशीर्वाद प्राप्त करूँगा। इस अवसर पर विकास शर्मा अटेर, अनिल महेश राजौरिया कन्हारी एवं उदय सिंह यादव साथ मौजूद रहे।

Leave a comment