ऊर्जा मंत्री श्री तोमर 17 अगस्त को जोन 6 के लक्ष्मीबाई कालोनी कम्युनिटी हॉल में करेंगे जन-सुनवाई
- मध्य प्रदेश Post by Admin on 16-08-2024 03:11:41pm
ग्वालियर 16 अगस्त 2024/ ( संवाददाता)/ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शनिवार 17 अगस्त को आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु की जाने वाली जन सुनवाई नगर निगम के कम्युनिटी हॉल स्थित जोन 6 के क्षेत्रीय कार्यालय पर करेंगे। उल्लेखनीय है कि श्री तोमर इस दिन प्रात: 8.30 बजे से 12 बजे तक लक्ष्मीबाई कालोनी स्थित नगर निगम के क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक-6 के कम्युनिटी हॉल में यह जन सुनवाई करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा नगर निगम व विद्युत वितरण कंपनी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को इस जन-सुनवाई में उपस्थित रहकर जन समस्याओं का निराकरण करने एवं आवश्यक व्यवस्थायें करने के निर्देश दिए गए हैं।

