माधवराव सिंधिया कोविड केयर सेंटर पर आकर सभी जन करवाये अपना वैक्सिनेशन-डॉ रमेश दुबे

Bhind/ व्यापार मंडल धर्मशाला के वेक्सीनेशन सेंटर में सभी मीडिया कर्मियों और दवा विक्रेताओ का टीकाकरण शुरू होगा। कोरोना महामारी के संकट में भारतीय जनता पार्टी के "सेवा ही संगठन"अभियान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 7 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में माधराव सिंधिया सेवा मिशन के द्वारा संचालित आइसोलेशन सेंटर जो कि व्यापार मंडल धर्मशाला में आइसोलेशन में रहने वाले व्यक्तियों एवं संदिग्धों की रहने एवं खाने पीने की व्यवस्था उसके परिवार से अलग करने के लिए खोला गया था । उसी में कोरोना से बचाव हेतु सभी मीडिया कर्मियों और दवा विक्रेताओं सहित आम जनमानस का वैक्सिनेशन किया जाएगा।।आइसोलेशन सोमवार 31 मई से वैक्सिनेशन सेंटर में बदल जायेगा।। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाज सेवी डॉ रमेश दुबे ने इस सम्बंध जानकारी देते हुए बताया है कि चूंकि वर्तमान में कोरोना संदिग्धों एवं मरीजों की संख्या में प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन के बेहतर प्रयासों से कमी आ चुकी है, ऐसे में आइसोलेशन सेंटर को जिले के वरिष्ठ अधिकारियों सहित मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ अजीत मिश्रा से चर्चा करके वेक्सिनेशन सेंटर के रूप में बदलने का काम किया है जिसमे भिण्ड जिले के सभी मीडिया कर्मियों को जिन्हें अभी तक वैक्सीन नहीं लगी है उन्हें वैक्सीन लगाए जाने की व्यवस्था है और सभी दवा विक्रेताओं को वैक्सीन लगवाने की व्यवस्था है ।31 मई दिन सोमवार से प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक माधवराव सिंधिया कोविड केयर सेन्टर पर ये वैक्सिनेशन का कार्य चलेगा इसमे आम जनमानस भी उपस्थित होकर नियमानुसार अपना वैक्सिनेशन अधिक से अधिक संख्या में करवाये। सोमवार से व्यापार मंडल धर्मशाला स्थित माधवराव सिंधिया सेवा मिशन के आइसोलेशन सेंटर पर सभी आयु वर्गों के वैक्सीन लगाना शुरू किया जाएगा जिसके अंतर्गत 18 वर्ष से 45 वर्ष तक के लोगों के लिए एवं 45 से ऊपर लोगों के लिए कोविशील्ड की प्रथम डोज तथा 45 से ऊपर के लोगों को कोवेक्सीन की दूसरी डोज की वैक्सीन लगाई जाएगी तथा मीडियाकर्मियों दवा विक्रेताओं को भी वैक्सीन लगाने की व्यवस्था लागू की जाएगी। डॉ रमेश दुबे को सीएमएचओ ने बताया कि 18 वर्ष के आयुवर्ग के लोगों को प्रीरजिस्ट्रेशन के माध्यम से वैक्सीन लगाई जाएगी और 45 से ऊपर के आयुवर्ग के लोगों का स्पॉट पर ही रजिस्ट्रेशन कर वैक्सीन लगाई जाएगी। आगे जानकारी देते हुए डॉ रमेश दुबे ने लोगों से कहा कि वेक्सिनेशन सेंटर पर आते समय पर अपने साथ आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस अथवा कोई भी फोटो आईडी एवं मोबाइल नम्बर अवश्य लेकर आएं साथ ही खाली पेट न आये, यहां वेक्सिनेशन सेंटर पर वैक्सीन लगाए जाने के बाद सभी को आधा घंटा विश्राम हेतु व्यवस्था की गई है, पानी अधिक से अधिक पीना है इसलिए शीतल जल की भी व्यवस्था रहेगी और सभी लोग कोविड नियमों का कठोरता से पालन करके ही टीकाकरण करवाएं, यहां पर आपकी सहायता के लिए माधव सेवा मिशन के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Leave a comment