- मध्य प्रदेश Post by Admin on 18-07-2021 08:05:19am
भिण्ड- ( भिंड से धर्मेंद्र ओझा ) / भिण्ड जिले में आए प्राभारी मंत्री के जिलापंचायत सभागार में जिस तरह से भिण्ड के सम्मानीय चौथे स्तंभ के कलमकारों को जिला कलेक्टर और प्रशासन ने निजी हित को साधने और अपनी कमियों को उजागर होने से बचाने के लिए प्री-प्लानिग अंदर जाने से जिस तरीके से रोका गया, ये सम्मानीय पत्रकारों के बीच आपसी फूट डालने का प्रयास किया गया है। ये आरोप प्रेस के माध्यम से कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज ने भिण्ड कलेक्टर की भूमिका पर लगाए। श्री भारद्वाज ने कहा जिला प्रशासन के द्वारा चौथे स्तंम्भ में दो फाड़ करने की साजिश स्वच्छ लोकतंत्र के लिए खतरा है। जिस तरह से चुनिदा पत्रकार साथियों को अंदर किया गया और अन्य पत्रकार साथियों का अपमान करने के लिए सूची को बाहर चस्पा किया जाना। जिला प्रशासन की षडयंत्र करने की साजिश को स्वत: ही उजागर करता है। भिण्ड के इतिहास में न कभी ऐसा हुआ है और न शायद सम्भव है। जिला कांग्रेस जिला प्रशासन और भिण्ड कलेक्टर की इस नीच हरकत की कठोर शब्दों में निंदा करती है। और ये चेतावनी भी देती हैं अगर जिला कलेक्टर सार्वजनिक रूप से भिण्ड के पत्रकार साथियों से अपने निंदनीय कृत्य के लिए माफी नही मागते तो कांग्रेस कमेठी जिला प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन की रूप रेखा तैयार करेगी। कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. भारद्वाज ने कहा भिण्ड जिले के हालत बद से बद्तर हो गए हैं, अघोषित बिजली कटौती,अवैध खनन, बदहाल सड़कों और भृष्टाचार पर अंकुश लगाने में जिला कलेक्टर पूर्ण रूप से असफल साबित हुए हैं, इसलिए अपनी नाकामियों और असफल प्रशासनिक व्यवस्था को छिपाने के लिए ये कूटनीतिक षडयंत्र रचने की साजिश रची गई थी , जो जनता के सामने उजागर हो गई है वर्जन:- 1. इस सम्बन्ध में मुझे कुछ नहीं कहना है - कलेक्टर भिंड 2. प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम में जिस तरीके से पत्रकारों के साथ जिला प्रशासन ने दोहरा मापदंड अपनाया बेहद ही निंदनीय कृत्य है प्रशासन को खेद व्यक्त करना चाहिए । - श्री सत्य नारायण शर्मा अध्यक्ष प्रेस क्लब भिंड 3. जिला का मुखिया कलेक्टर होता है इसलिए पत्रकारों के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया निश्चित ही पत्रकारों को दो भागों में विभक्त करता है इसलिए पूरे घटना क्रम के लिए कलेक्टर को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और सार्वजनिक माफी भी मांगना चाहिए। श्री राकेश शर्मा अध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ भिंड 4. जिला प्रशासन् के द्वारा पत्रकारों के साथ दोहरे चरित्र के साथ व्यवहार करना निश्चित ही निंदनीय है जिला कलेक्टर को जिम्मेदारी लेते हैं माफी मांगना चाहिए। श्री दीपक चौधरी अध्यक्ष एम. पी. वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन भिंड
