- Post by Admin on 06-09-2021 09:01:27pm
भिण्ड- आज अंतराष्ट्रीय ब्राह्मण संगठन द्वारा की गई प्रेसवार्ता के दौरान शिक्षकों के हुए नियम विरुद्ध स्थानांतरण को लेकर संगठन के प्रभारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षा विभाग में जो स्थानांतरण किए गए उस सूची को सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया अन्य विभागों की तरह,वहीं यह भी आरोप लगाया कि जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा स्थानांतरण नीति का भी उल्लंघन किया गया -क्या है स्थानांतरण नीति और कैसे हुआ उल्लंघन- स्थानांतरण नीति की कंडिका 19-कंडिका 19 के अनुसार स्थानांतरण श्रंखला नहीं बनाई जा सकती परंतु इसको ऐसे भी समझा जा सकता है कि जिला शिक्षा अधिकारी ने किशूपूरा से शिक्षक छाया भदौरिया को भिंड लाने के लिए एस.ए.एफ प्रा.विद्यालय से श्रीकृष्ण शर्मा को प्रा. विद्यालय किन्नौठा और वहीं पुष्पेंद्र यादव को गोहद क्रमशः स्थानांतरण श्रंखला बद्ध तरीके से किया गया जो कि नियम विरुद्ध है *स्थानांतरण नीति की कंडिका क्रमांक 20*-इसके अनुसार स्थानांतरित शिक्षकों के आदेशों व उनकी सूची जारी कर उल्लेख होना था कि स्थानांतरण स्वयं के व्यय से अथवा प्रशासनिक तौर पर हुए हैं जो कि नियम विरुद्ध हैं *राजनैतिक पहुंच और रसूख के चलते नियम विरुद्ध प्रभारी प्राचार्य पर भी संगठन का हमला* अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण संगठन के अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता कर अंतराष्ट्रीय ब्राह्मण संगठन ने मुख्यमंत्री एवं शिक्षा आयुक्त के नाम भी सौंपा ज्ञापन ब्राह्मण संगठन ने प्रेसवार्ता के बाद अतिरिक्त कलेक्टर मनोरिया को ज्ञापन दिया जिसकी प्रति नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ और प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को प्रेषित की गई पत्रकार वार्ता और ज्ञापन में जिलाध्यक्ष भगवान दास सैंथिया अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष विनोद पंडित, डॉ अनिल भारद्वाज, माधव राम शर्मा,अनिल बोहरे,विजय दैपुरिया,शिवदत्त शर्मा,आंनद चौधरी,राजीव उपाध्याय,संजय भूता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
