भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश दुबे ने जिला अस्पताल पहुंचकर कोविड-19 से पीड़ित मरीजों  ओर उनके परिजनों से मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में चर्चा की।

भिंड, भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश में चलाए जा रहे संगठन पर्व अभियान के तहत पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ रमेश दुबे शहर के जिला अस्पताल परिसर में पहुंच कर कोविड-19 से पीड़ित मरीजों के हालचाल जानने के लिए और उन्हें आवश्यक रूप से इस महामारी से बचने के लिए समझाइश देते हुए मिले और वही उनके स्वास्थ्य के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों से चर्चा करते हुए ऑक्सीजन,दवाइयां,भोजन एवं स्वच्छता पर ध्यान रख कोरोना नियमो का पालन करने के लिए प्रेरित किया और उनको धैर्य बंधाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार, केंद्र सरकार जिला प्रशासन एवं अस्पताल विशेषज्ञ डॉक्टर तथा पार्टी के कार्यकर्ता आपकी जन सेवा भाव से कार्य करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए हैं किसी भी प्रकार की कोई परेशानी हो तो मुझे 9425011 959 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। हमारे संगठन के कार्यकर्ता इस आपदा में आपकी हमेशा मदद के लिए आगे आकर जन सेवा भाव का कार्य करेंगे। भाजपा नेता दुबे ने कहां की संगठन सेवा पर्व अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रीमन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सेवा मिशन के माध्यम से सेवा भाव का संकल्प लेते हुए लोगों के घर घर जाकर जनसंपर्क के माध्यम से कोविड-19 महा मारी से बचने के लिए उन्हें समझाइश देते हुए जनता को प्रेरित करेंगे और वही मास्क सैनिटाइजर 2 गज की दूरी घर से बाहर ना निकलने की सलाह देते हुए राज्य सरकार ने जो हमको गाइड लाइन दी है उसका हम पूर्ण रुप से पालन करते हुए अपने स्वास्थ्य पर ध्यान रखेंगे साथ ही उन्होंने बताया कि कोविड-19 से कोई भी मरीज संदिग्ध पाया जाता है या उसकी जानकारी मिलती है तो उन्हें तत्काल व्यापार मंडल धर्मशाला में स्थापित आइसोलेशन सेंटर में पहुंचाएं जहां उनकी संपूर्ण जांच करा कर और निशुल्क दोनों समय का भोजन सुबह का नाश्ता, मेडिसन, त्रिकुट चूर्ण भी उन्हें वितरित किए जाएंगे जहां पार्टी के सेवा भाव से उनके साथ कार्य करेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश दुबे ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शासकीय क्रमांक नंबर 1 के छात्रावास में बनाए गए कोविड-19 अस्पताल सेंटर पहुंचकर वहां भर्ती अनुराग मिश्रा सहित अन्य मरीजों व उनके परिजनों से मिलने पहुंचे और वहां उनके स्वास्थ्य के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी लेते हुए स्वास्थ्य पर ध्यान देने की बात कही। भाजपा नेता दुबे के साथ शिव प्रताप सिंह,राधा मोहन चौबे अजीत सिंह कुशवाह,राजीव दीक्षित, अनिल कटारे, भूरे गुबरेले, डॉ तरुण शर्मा रामदास सोनी एडवोकेट, विकास शर्मा, छुट्टन तोमर, लटूरी शर्मा, दिलीप बोहरे, अनिल दुबे प्रमुख है। उन्होंने कहा सोशल मीडिया के माध्यम से जो वैक्सीन टीकाकरण के बारे में अफवाह फैलाई जा रही है इस तरह की अफवाहों से बचे ओर अपने जीवन को स्वस्थ कर कोविड-19 सेंटरों में पहुंचकर टीकाकरण आवश्यक रूप से लगवाए। यह कोरोना वायरस से बचने का सही तरीका है राज्य सरकार ने पूरे मध्यप्रदेश में 18 वर्ष की आयु के लोगों के लिए मुफ्त में वैक्सीन लगाने का निर्णय लिया है, आप इस योजना का लाभ लें और अधिक से अधिक युवाओं को वैक्सीन लगवा कर मध्यप्रदेश को कोरोना मुक्त कर लड़ाई को जीतने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान की ताकत को बढ़ाते हुए अपना जन सहयोग करें।

Leave a comment