- Post by Admin on 06-05-2024 09:05:45pm
मध्यप्रदेश / (मुकेश मिश्रा)/ खबर भिंड जिले से है जहां लोकसभा प्रत्याशी सांसद संध्या राय के समर्थन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज भिंड जिले के फूप में एक जनसभा को संबोधित किया वहीं उन्होंने आम जनता से सांसद संध्या राय के पक्ष में वोट डालने की अपील की ।वही जनसभा को संबोधित करने के दौरान उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा पहले अमेठी की जनता ने उन्हें हराया अब उन्हें रायबरेली की जनता हराकर भेजेगी जनता मन बना चुकी है भाजपा ही विकास का पहिया है और भाजपा को ही वोट करेंगे वहीं उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा महिलाओं पर उन्होंने जो आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया है इससे पता लगता है कि कांग्रेस किस हद तक जा सकती है ।वहीं मंच परभाजपा के पूर्व मंत्रीअरविंद सिंह भदौरिया भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया सहित कई भाजपा के नेता उपस्थित रहे । वही प्रमुख रूप से पूर्व ब्लाक शिक्षा अधिकारी सुदामा सिंह भदौरिया ने दर्जनों समर्थकों के साथ ही कई बसपा नेताओं ने आज मुख्यमंत्री के सामने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है ।

