थाना उमरी में हुआ उप निरीक्षक विजय शिवहरे का विदाई समारोह
- Post by Admin on 16-07-2023 04:34:08pm
भिंड/ पुलिस अधीक्षक महोदय भिंड द्वारा अभी हाल में ही उप निरीक्षको का स्थानांतरण एक थाने से दूसरे थानों पर किया गया है । विगत 18 माह से उमरी थाने की चौकी अकोड़ा में विजय शिवहरे चौकी प्रभारी के रूप में पदस्थ थे जिनका स्थानांतरण गोहद थाने पर हुआ है । स्थानांतरण पर उमरी थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा तथा स्टाफ द्वारा आज उनको सम्मानित कर विदा किया गया जिसमे थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी सम्मिलित हुए ।

