- Post by Admin on 05-05-2025 08:24:46pm
लहार जिला भिंड मध्यप्रदेश / संवाददाता/ भिंड में असामाजिक तत्वों के मूमेंट को दृष्टिगत रखते हुए लहार तहसील में आज पुलिस अधीक्षक श्री डॉ असित यादव जी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव पाठक जी , एसडीओपी लहार श्री प्रवीण त्रिपाठी जी के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी लहार रविन्द्र शर्मा ने मय बल के महाराणा प्रताप चौराहे पर असामाजिक तत्वों की दर पकड़ के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें बारीकी से पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की गई । इस कार्यवाही से असामाजिक तत्वों में भय व्याप्त है ।वहीं आम जन राहत महसूस कर रहा है । निश्चित ही समय समय पर पुलिस द्वारा ऐसी कार्यवाहियों से असामाजिक तत्व या तो रास्ता बदल देते हैं या क्षेत्र छोड़ जाते हैं । वहीं थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा का कहना है कि इस प्रकार के अभियान का उद्देश्य असामाजिक तत्वों के मूवमेंट को रोकने और आकस्मिक चेकिंग कर गुंडा तत्वों पर लगाम लगाना है । सहालग का समय होने , मार्केट ओर सड़कों पर भीड़ भाड़ होने के कारण की जा रही चेकिंग फॉर व्हीलर वाहनों, दुपहिया वाहनों तथा चालकों को किया चेक

