ईपीएस पेंशनरों की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को,
बनेगी आंदोलन की रणनीति
- Post by Admin on 05-03-2022 08:02:41pm
भिंड /ईपीएस पेंशनरों को न्यूनतम पेंशन ₹7500+मंहगाई भत्ता सहित अन्य बहुप्रतीक्षित मांगों को सरकार द्वारा अतिशीघ्र मंजूर किये जाने के सिलसिले में शहर की बद्री प्रसाद की बगिया में रविवार को दोपहर 3:00 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आगामी 7 मार्च सोमवार को ग्वालियर के ईपीएफओ मुख्यालय पर होने जा रहे विशाल धरना प्रदर्शन आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी संगठन के जिलाध्यक्ष बीके बौहरे ने बताया उक्त बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शशिभान सिंह भदोरिया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे उक्त महत्वपूर्ण बैठक में भिंड जिले के सभी अल्पपेंशनधारकों से भाग लेने की अपील की गई है। दि.05.03.2022

