- Post by Admin on 12-06-2022 02:23:32pm
भिंड। (मुकेश मिश्रा) प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एक दिन के प्रवास पर प्रभार के जिले भिंड के दौरे पर जाएंगे। उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ रमेश दुबे ने बताया कि श्री राजपूत मंगलवार 14 जून को प्रातः 9 बजे सागर से भिंड के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 2 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे। मंत्री राजपूत 2:30 बजे ग्वालियर से भिंड के लिए प्रस्थान करेंगे और 4 बजे भिंड पहुंचेंगे।रमेश दुबे ने बताया कि राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद राजपूत सायं 5 बजे विद्यावती कॉलेज भिंड में आयोजित जिला भाजपा कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। बैठक के बाद मंत्री राजपूत शाम 7 बजे भिंड से ग्वालियर के लिए प्रस्थान कर रात्रि 8 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे। राजस्व एवं परिवहन मंत्रीराजपूत उसी दिन रात्रि 9:30 बजे ग्वालियर से सागर के लिए प्रस्थान करेंगे।

