हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत जिले में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया

आजादी का अमृत महोत्सव अन्तर्गत #हर_घर_तिरंगा_अभियान’’ में सभी की सहभागिता हो इसके लिए एमजेएस स्टेडियम भिण्ड से अटेर किला तक बाइक रैली निकाल कर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक श्री संजीव सिंह कुशवाह, श्री देवेन्द्र सिंह भदौरिया, कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस, एसपी श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, एडीएम श्री प्रवीण फुलपगारे, एएसपी श्री कमलेश कुमार, एसडीएम भिण्ड-अटेर श्री उदय सिंह सिकरवार सहित अन्य अधिकारी, समाज सेवी उपस्थित रहे। जिले के सभी नागरिकों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाने और तिरंगे से जुड़ाव को गहरा करने के उद्देश्य से एमजेएस स्टेडियम भिण्ड से अटेर किला तक जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। साथ ही जिले के सभी नागरिकों से अपने घरों पर गर्व से तिरंगा फहराने और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत जिले में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया

Leave a comment