दुबे ने नीट परीक्षा 2024 में 659 अंक प्राप्त किए

भिंड संवाददाता / भिंड /मध्य प्रदेश /चिकित्सा क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा नीट परीक्षा 2024 का आज परिणाम घोषित किया गया है ।यहां बताना मुनासिब होगा कि नीट परीक्षा के कुछ सेंटरों पर धांधली की शिकायत मिलने पर उन परीक्षा केदो पर दोबारा परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी पड़ी थी। इस पूरी परीक्षा को सुप्रीम कोर्ट की दिशा निर्देशन पर संपन्न कराई गई। अंततः नीट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार भिंड से चतुर्वेदी नगर निवासी कुणाल दुबे पुत्र राकेश दुबे माता श्रीमती वंदना दुबे ने नीट परीक्षा 2024 में 659 अंक प्राप्त कर एमबीबीएस की डिग्री के लिए अर्हता प्राप्त कर ली है । श्री दुबे की इस उपलब्धि पर परिवार जनों में खुशी का माहौल है। साथ-साथ उनके गुरुजनों मित्रों एवं शुभचिंतकों ने बधाई प्रेषित की है। यहां बता दें छात्र कुणाल दुबे प्रारंभ से ही पढ़ाई में रुचि रखते थे और भिंड में शिक्षा प्राप्त की है उनके इस उत्कृष्ट उपलब्धि एवं भिंड का नाम रोशन करने पर शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में समाजसेवी संतोष शर्मा, मुकेश मिश्रा, गिरजेश शर्मा पूर्व पार्षद, विष्णु बिहारी शर्मा दिनेश शर्मा दादा , सहित सैकड़ों लोगों ने बढ़ाई प्रेषित की है

दुबे ने नीट परीक्षा 2024 में 659 अंक प्राप्त किए

Leave a comment