- Post by Admin on 18-06-2022 05:39:34pm
भिंड ( मुकेश मिश्रा की रिपोर्ट ) / agnipath protest:केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना से देश भर में हो रहे हिंसक प्रदर्शन के चलते भिंड पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने शहर में हाई अलर्ट जारी करते हुए रेलवे स्टेशन, पैट्रोल पंप ,बस स्टैंड आदि क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है ।साथ ही सेना की तैयारी में जुटे छात्रों से मिलकर उन्हें समझाएं भी दे रहे हैं ।शहर में चल रही कोचिंग में पढ़ने वाले छात्रों को कोचिंग संचालकों द्वारा उन्हें समझाइश भी दी जा रही है ।यहां बताना मुनासिब होगा कि देश में "अग्निपथ योजना "को लेकर रोजगार के लिए तैयारी कर रहे युवाओं में तमाम प्रकार की भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं ।जिसके चलते देश में युवाओं के द्वारा आंदोलन किया जा रहा है । पुलिस की चिंता है कि आंदोलन की आग भिंड तक ना आए इसके लिए भिंड पुलिस के आला अफसर मुख्य क्षेत्रों पर ड्रोन के माध्यम से कड़ी नजर बनाए रखे हैं । हालांकि पुलिस को इस बात का एहसास है कि जो पढ़ने वाले छात्र हैं वह हिंसक आंदोलन से स्वत ही दूर रहेंगे ।लेकिन पुलिस की चिंता राजनीतिक रूप से संरक्षण प्राप्त असामाजिक लोगों से है इसलिए ऐसे लोगों पर पुलिस कड़ी नजर रखे हुए हैं हालांकि भिंड पुलिस की रणनीति के चलते भिंड में पूरी तरह से अमन-चैन कायम है । देश में हिंसक आंदोलन के चलते "अग्निपथ योजना" में केंद्र सरकार ने कुछ बदलाव भी किए है जिससे युवा किसी प्रकार से अपने आप को असुरक्षित महसूस ना करें ।

