- Post by Admin on 23-01-2023 06:17:26pm
Bhind / हत्या के प्रयास का आरोपी हथियार सहित कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का देशी कट्टा तथा घटनास्थल से एक 12 बोर की दुनाली बंदूक जप्त की है भिंड जिले के शहर कोतवाली के अंतर्गत का मामला है जहां 20 जनवरी के रात्रि में आपसी विवाद को लेकर एमजेएस मेला ग्राउंड के पास स्थित स्वतंत्र नगर में दशरथ मैरिज गार्डन में बने ऑफिस के अंदर आरोपी ने संजय उर्फ संजू सिंह तोमर को 315 बोर के देसी कट्टे से जान से मारने की नियत से आपसी रंजिश के कारण गोली मार दी थी संजय सिंह तोमर को जिला अस्पताल भिंड से ग्वालियर रेफर किया गया था जिस पर थाना सिटी कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध धारा 307, 506 के तहत अपराध क्रमांक 25 /23 का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया आरोपी की गिरफ्तारी में इनकी प्रमुख भूमिका रही है जिसमें शहर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रविंद्र शर्मा, उपनिरीक्षक अतुल सिंह भदोरिया, उपनिरीक्षक देवी दीन अनुरागी, उप निरीक्षक राजेश गौर , प्रधान आरक्षक अवधेश तोमर ,त्रिवेंद्र सिंह ,सत्येंद्र राजावत ,कुलदीप शुक्ला, रा मा कांत शर्मा, आरक्षक गिर्राज यादव, राहुल यादव, आनंद त्रिपाठी ,अभिषेक यादव, अमन राजावत आदि l

