- Post by Admin on 16-07-2021 06:27:28pm
भिण्ड।।आज ग्वालियर एयरपोर्ट प्रांगण में ग्वालियर से मुंबई ,अहमदाबाद,पूना और जबलपुर से दिल्ली की स्पाइस जेट विमान सेवा शुरू हुई।।इस कार्यक्रम को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रीश्रीमन्त ज्योतिरादित्य सिन्धिया,केंद्रीय कृषि मन्त्री श्री नरेन्द्र सिंह तौमर, प्रदेश के मुख्य मन्त्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ने वर्चुअली अपना सम्बोधन दिया।।ग्वालियर में प्रभारी मंत्री श्री तुलसी सिलावट,ऊर्जा मंत्री श्री प्रधुम्न सिंह तोमर और ग्वालियर के सांसद श्री विवेक शेजवलकर ने सम्बोधित किया।।इस अवसर पर मुख्य सम्बोधन में श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिन्धिया ने कहा कि किसी भी देश और प्रदेश की सम्रद्धि का आधार उसका पर्यटन होता है।।पर्यटन की दृष्टि से इन उड़ानों का शुरू होना आवश्यक था।।उन्होने कहा कि प्रेदश के 100 हवाई अड्डों का का विस्तार किया जाएगा।।जिससे पूरे देश के अधिकांश शहरों को हवाई तौर पर जोड़ा जाए अधिक से अधिक उड़ाने शुरू की जा सकें।। उक्ताशय की जानकारी देते हुए भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ रमेश दुबे ने बताया है कि इस कार्यक्रम में भाग लेकर पूरे देश मे हवाई जहाज की सेवाओं उड़ानों के विस्तार को लेकर श्रीमन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया के विचारों को सुना।डॉ रमेश दुबे ने ग्वालियर को देश के प्रमुख शहरो से हवाई यात्राओं से जोड़ने के लिए धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया है।।डॉ रमेश दुबे ने कहा है कि इन हवाई उड़ानों से ग्वालियर चम्बल सम्भाग ही नही अपितु पूरे प्रदेश की जनता को यात्रा की सुविधा होगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।।
