भिंड के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मालनपुर पहुंचकर परिचय बैठक की
- Post by Admin on 02-03-2022 03:30:03pm
[भिंड से मुकेश मिश्रा की रिपोर्ट ]/ खबर भिंड से है जहां आज जिले के प्रभारी मंत्री व मध्य प्रदेश शासन के परिवहन एवं राजस्व विभाग मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने मालनपुर स्थित औद्योगिक इकाइयो के प्रतिनिधियों संग विकास भवन मालनपुर में परिचय बैठक लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की ।इस दौरान नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री श्री ओपीएस भदौरिया ,कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस,पुलिस अधीक्षक श्री शैलेंद्र सिंह चौहान, बीजेपी जिला अध्यक्ष श्री नाथु सिंह गुर्जर, उपाध्यक्ष एमपी राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम श्री राजकुमार कुशवाह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं औद्योगिक इकाइयो के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

