- Post by Admin on 03-03-2022 04:48:54pm
भिण्ड, भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रम एवं जिला योजना समिति की बैठक में शामिल होने के लिए अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश शासन के राजस्व एवं परिवहन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद राजपूत प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य डॉ रमेश दुबे की बिटिया को विवाह उपरांत आशीर्वाद देने उनके निज निवास "मातृछाया" पहुंचे जहां डॉ रमेश दुबे ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। ज्ञातव्य है कि कोरोना महामारी के प्रदेशव्यापी व्यवस्था के चलते प्रभारी मंत्री डॉ दुबे की बिटिया तनया की शादी में शरीक नहीं हो पाए थे,इसलिए वो बिटिया को आशीर्वाद देने घर पहुंचे और बिटिया को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी, साथ ही जिला प्रभारी जय प्रकाश राजोरिया ,जिलाध्यक्ष नाथू सिंह जी,नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया, राज्यमंत्री राजकुमार कुशवाह,,पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह,अशोक भारद्वाज,केपी सिंह,कोक सिंह नरवरिया,देवेंद्र नरवरिया आदि ने भी आशीर्वाद दिया। प्रभारी मंत्री ने वहां उपस्थित सभी कार्यकर्ताओ से चाय स्वल्पाहार के साथ मुलाकात की साथ ही उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण हेतु अग्रेसित किया। इस अवसर पर रामदास सोनी, राधामोहन चौबे,अन्नू दुबे,विकास शर्मा,उदय वीर सिंह,राहुल भारद्वाज,दिलीप बौहरे,सुभाष दुबे,लटूरी शर्मा, कुलदीप राजावत, ,अमितजैन, आर,बी,बघेल,,शेखर खटीक,बच्चा सिंह,प्रशांत सोनी, मनोज जैन,भीम खटीक सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
