- Post by Admin on 14-10-2022 12:27:47pm
(भाजपा जिलाध्यक्ष के पोस्टर पर टॉयलेट करना निंदनीय) भिण्ड (ब्यूरो रिपोर्ट) / भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया के पोस्टर पर पेशाब करने का वीडियो वायरल हो रहा है ।उसे देख कर कांग्रेस प्रवक्ता डा.अनिल भारद्वाज ने भाजपा पर तीखा हमला किया है । श्री भारद्वाज ने कहा भाजपा की पिछड़ा वर्ग विरोधी मानसिकता उजागर हुई है। उन्होंने कहा मंत्री समर्थक जनपद उपाध्यक्ष शैलेंद्र भदौरिया के द्वारा जिस तरह से भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया के पोस्टर को उतारकर उस पर पेशाब करने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई उससे स्पष्ट है उक्त घटना को जानबूझकर पिछड़े वर्ग के व्यक्ति को अपमान करने की मंशा से की गई है। भाजपा नेता ने संपूर्ण पिछड़ा वर्ग का अपमान किया है। वो माफी मांगे और ऐसे व्यक्ति को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाएं। श्री भारद्वाज ने कहा भाजपा वैसे भी खासकर लोधी समाज को अपमानित करने का कोई मौका नही चूकती है ।पहले वरिष्ठ नेता उमा भारती को मुख्यमंत्री पद से हटाया। फिर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया। एक सार्वजनिक कार्यक्रम में जाती विषेश पर टिप्पडी करने पर प्रीतम लोधी को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाती है, और उसी प्रकार के एक मामले में अपने मंत्री का बचाव करती है। और अब बीजेपी नेता द्वारा लोधी समाज के नेता के छाया चित्र पर टॉयलेट करके अपमान करने का निंदनीय कृत्य कर रही है।

