वरिष्ठ पत्रकार राम शंकर शर्मा के बेटे आलोक शर्मा की शहादत पर पत्रकारों ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि

भिंड ब्यूरो / भिंड जिले के वरिष्ठ पत्रकार राम शंकर शर्मा पर उस समय वज्रपात हुआ जब उन्हें बेटे आलोक शर्मा 30 वर्ष की हार्ट अटैक की सूचना मिली । दरअसल आलोक शर्मा भारतीय वायु सेना में एलएसी पद पर असम में पदस्थ थे ड्यूटी के दौरान 9 मई को आलोक को दिल का दौरा पड़ा उनके अच्छे इलाज के लिए आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था लेकिन हालत में सुधार न होने से वेंटिलेटर पर रखा गया फिर भी डॉक्टरों की कोशिशें नाकामयाब रहीं और नियति के आगे किसी की ना चली आलोक अपने कर्तव्य को निभाते हुए साथियों और परिवार वालों से अलविदा कहकर चला गया । जबकि राम शंकर शर्मा के जेष्ठ पुत्र अनूप शर्मा का कुछ वर्ष पूर्व ही जम्मू-कश्मीर के बारामूला में एक आतंकी हमले में शहीद हो गए थे । परिवार अभी ज्येष्ठ पुत्र के सदमें से उबर भी नहीं पाया था कि परिवार पर छोटे पुत्र आलोक के निधन से दुख का पहाड़ टूट पड़ा।जिसने भी यह समाचार सुना उसका दिल दहल गया । पूरे पत्रकार जगत में शोक की लहर है । इंडिया फ़ास्ट 24 परिवार शहीद आलोक शर्मा को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

Leave a comment