- Post by Admin on 14-05-2021 08:56:01pm
भिंड /(व्युरो रिपोर्ट) / भारत विकास परिषद भिंड ने आज ग्राम दबोहा मे कोरोना जागरुकता अभियान चलाया गया। जिसमें ग्रामीणों को वैक्सीनेशन के लिए , खॉसी बुखार होने पर जॉच कराने, सामाजिक दूरी बनाने, एवं मास्क लगाने आदि बातो को बारीकी से समझाया गया। शाखा के पूर्व अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य प्रकल्प संयोजक डॉ हिमांशु बंसल ने ग्रामीणों को कोरोना महामारी से बचने के उपाय बताकर ग्रामीणों को जागरुक कर मास्क भी दिए। उन्होंने टीकाकरण के महत्व बताते हुए सभी से खुद को तथा परिजनों को टीका लगवाने का आग्रह किया। इस दौरान ग्रामवासियों की टीकाकरण के प्रति शंकाओ का समाधान भी किया। जागरुकता अभियान मे साथ रहे शाखा अध्यक्ष कमलेश सेंथिया, कोषाध्यक्ष रामवीर सिंह परिहार, सुरेश बरुआ, वीरेन्द्र जोशी, सरपंच राधेश्याम जी, पूर्व सरपंच रामबाबू जी, अवधेश शर्मा, दिलीप शर्मा, दिनेश शर्मा, किशोर शर्मा, दीपक शर्मा तथा अन्य ग्रामवासी भी उपस्थित थे।
