- Post by Admin on 24-03-2021 12:51:25pm
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का समय अब नजदीक आता जा रहा है। इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित हुई है, इस कारण से छात्र छात्राओं को अध्ययन में कुछ मुश्किलों का सामना भी करना पड़ रहा है। बच्चों को परीक्षा देने में सुगमता रहे एवं विषय को आसानी से समझ पाने हेतु माध्यमिक शिक्षा मंडल के निर्देशानुसार बोर्ड परीक्षा के छात्र छात्राओं को निशुल्क प्रश्न बैंक का वितरण आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हवलदार सिंह का पुरा नुंहाटा,में प्राचार्य शैलेंद्र सिंह सेंगर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक धीरेश दुबे, सुषमा शर्मा एवं अध्यापक रामकुमार तिवारी राधे लाल वर्मा, गगन शर्मा, उपेंद्र भदौरिया, प्रमोद शर्मा, दिलीप सिंह कुशवाह,अरविंद भदोरिया, पूजा कुशवाह उपस्थित रहे।। अध्यापक गगन शर्मा द्वारा छात्र छात्राओं को भय रहित परीक्षा एवं परीक्षा में अच्छे अंक कैसे अर्जित किए जाएं, इस हेतु प्रोत्साहित किया गया।
