केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दी अनिकेत को बधाई
हंगरी के डेब्रेसन यूनिवर्सिटी में 100%स्कॉलरशिप के साथ अंचल में पहली बार हुआ दाखिला

भिण्ड, [ व्युरो रिपोर्ट ] भिण्ड के एक होनहार बालक ने वो कर दिखाया जिसकी किसी ने भी उम्मीद नहीं की थी, किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि चम्बल का एक छात्र एक विश्वस्तरीय चैलेंज को यूं चुटकियों में पूरा करेगा। मामला भिण्ड जिले का है, जहां भिण्ड शहर के रहवासी भैया चौहान के पुत्र अनिकेत चौहान जोकि विद्यावती विद्यालय का छात्र है, अनिकेत ने हंगरी के डेब्रेसन यूनिवर्सिटी में बिना कोई पात्रता परीक्षा दिए 100% स्कॉलरशिप के साथ दाखिला लिया है, हुआ यूं कि अनिकेत ने यूनिवर्सिटी प्रबन्धन को चैलेंज करके कहा कि उसका ऑनलाइन टेस्ट लिया जाए,यदि वो एक भी गलती करे तो उसे डिसक्वालिफाई कर दिया जाए, तब उसके विश्वास की कद्र करते हुए विश्वविधालय प्रबन्धन ने उसका ऑनलाइन टेस्ट लेने का निर्णय लिया और उसका इंटरव्यू लिया गया, यहां बता दें कि विदेश में पढ़ने के लिए टेस्ट ऑफ इंग्लिश फॉरेन लेंग्वेज देना जरूरी होता है, अनिकेत ने अभी सवालों के इतने सटीक उत्तर दिए कि विश्वविद्यालय प्रबन्धन भी हतप्रभ रह गया और अनिकेत की प्रतिभा देख उसे 100%स्कॉलरशिप के साथ बीएससी कम्प्यूटर साइंस में दाखिला दिया,अब उसकी पढ़ाई का सारा खर्च हंगरी सरकार उठाएगी। अनिकेत के इस अभूतपूर्व कार्य के लिए केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फोन पर अनिकेत से बात कर बधाई प्रेषित की हैं, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि ग्वालियर चम्बल की माटी प्रतिभाओं की खान है, आज़ादी से पहले और आज़ादी के बाद यहां के युवाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है और आज अनिकेत ने ये साबित भी कर दिया है। श्रीमंत सिंधिया ने अनिकेत के परिवार एवं स्कूल प्रबंधन को बधाई देते हुए कहा आप सबकी परवरिश एवं शिक्षा अनुकरणीय है और बधाई की पात्र है साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र का कोई भी होनहार छात्र किसी भी परेशानी का सामना करते हुए अपनी प्रतिभा को न दबाये, उनके हर सपने को साकार करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की शिवराज सरकार द्रण संकल्पित है, हर होनहार को उसकी उड़ान दिलाकर ही हमें सन्तोष प्राप्त होगा और इसमें महती जिम्मेदारी हर नागरिक की है जो ऐसे प्रतिभावान छात्रों के बारे में समय समय पर शासन प्रशासन को अवगत कराते रहें।

Leave a comment