क्षेत्र का विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता है– मंत्री ओ पी एस भदौरिया

भिंड–गोरमी/(मुकेश मिश्रा)/ नगर के कचनाव रोड पर स्थित 34 लाख की लागत से निर्मित 55 दुकानों की नवीन सब्जी मंडी एवं करोड़ों की लागत से बनने वाली वार्डो की सड़कों के लोकार्पण के नगर परिषद गोरमी स्थित आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित मध्य प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री ओ पी एस भदौरिया ने कहा की गोरमी नगर एवं आसपास के विकास के लिए मैं पूरी ताकत से लगा हूं। क्षेत्र का विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता है । इसके लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी । मुझे आज बेहद खुशी है नवीन सब्जी मंडी के लोकार्पण से गोरमी में जो जाम की स्थिति रहती थी उस से आमजन को निजात मिलेगी हमारी केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की सरकार ने विकास की नई इबारत लिखी है चाहे वह नई नई सड़के हो हाईवे हो पुल हो रात दिन इनका निर्माण हो रहा है। हमारी सरकार किसान गरीब मजदूर सबकी चिंता करने वाली सरकार है गोरमी पीएचसी को अतिशीघ्र सीएचसी में अपग्रेड किया जायेगा कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक सुरेंद्र जैन गोकुल सिंह परमार दलवीर तोमर जयवीर पुरोहित ने भी अपने अपने विचार रखे।

क्षेत्र का विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता है– मंत्री ओ पी एस भदौरिया

Leave a comment