- Post by Admin on 03-01-2023 02:02:41pm
*भिंड से मुकेश मिश्रा की रिपोर् भिंड।मध्यप्रदेश / [मुकेश मिश्रा की रिपोट] / खबर भिंड जिले से है जहां जनपद शिक्षा केंद्र ब्लॉक भिंड में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें सरकार द्वारा चलाए जा रहे नव भारत साक्षरता कार्यक्रम का सफल संचालन हेतु जिला शिक्षा अधिकारी हरभुवन सिंह तोमर के दिशा निर्देशन में महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रमुख रुप से नव साक्षरों का सर्वे लक्ष्य एवम नवचेतना केंद्र खोले जाने पर चर्चा की गई। एवं नवसाक्षरो को केवल साक्षर करना नहीं है ।वल्कि बुनियादी संख्या एफ एल एन ज्ञान पर भी चर्चा की गई नव भारत साक्षरता का कार्यक्रम अप्रैल 2022 से प्रारंभ किया गया है जो अगले 5 वर्षों तक जारी रहेगा लेकिन नवसाक्षरो का सर्वे कार्य को 15 जनवरी तक पूर्ण करना होगा । प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुदामा सिंह भदौरिया विकास खंड शिक्षा अधिकारी, राम बिहारी शर्मा खंड स्रोत समन्वयक, अशोक पवैया खंड स्रोत सह समन्वयक, राघवेंद्र सिंह कुशवाहा जन शिक्षा केंद्र प्रभारी, विवेक शर्मा जिला समन्वयक एवं प्रोड साक्षरता मिशन ,जितेंद्र सिंह भदोरिया बीएसी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

