भिंड पुलिस ने अपराधियों पर कसा शिकंजा , 
फरार आरोपियों की धरपकड़ जारी

भिंड (इंडिया फास्ट 24) /पुलिस अधीक्षक श्री शैलेंद्र सिंह चौहान , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खारपुसे तथा प्रभारी एसडीओपी गोहद आर के एस राठौर के नेतृत्व में आचार संहिता के दौरान फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य में आज थाना प्रभारी गौहद चौराहा निरीक्षक रविन्द्र शर्मा तथा गोहद थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सतानकर के द्वारा अपहरण अप्राकृतिक कृत्य व मारपीट के आरोपी जीतू उर्फ जितेंद्र पुत्र अर्जुन सिंह जाटव उम्र 22 साल निवासी ग्राम बिछोली थाना पावई को मेहगांव बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन एमपी 07cj60 40 को आरोपी के घर ग्राम बिछोली से जप्त किया गया । दिनांक 07 -01-22 को फरियादी सुरेंद्र जाटव पुत्र उदय सिंह जाटव उम्र 33 साल निवासी छरेटा थाना एंडोरी ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लिखाई थी की बूटीकुंईयां के पास उसे गाड़ी से जबरदस्ती उतार कर अपनी बोलेरो कार में पवन और उसका भाई जीतेंद्र निवासी बिछोली तथा कमल नागर बिठा कर ले गए और डांग पहाड़ मैं ले जाकर जाकर उसकी मारपीट की तथा उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया उक्त घटना पर से आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 08 / 22 धारा 341, 323 294 ,506 ,34 भादवी का पंजीबद्ध किया गया तथा विवेचना के आधार पर धारा 365 ,377 भादवि का ईजाफा किया गया । आरोपी कि गिरफ्तारी में थाना प्रभारी गोहद चौराहा निरीक्षक रविंद्र शर्मा, गोहद् थाना प्रभारी राजेश सातनकर व उनकी टीम, सहायक उपनिरीक्षक बाबू सिंह जादौन ,प्रधान आरक्षक रामवीर सिंह, आरक्षक रामकुमार तोमर व की मुख्य भूमिका रही

भिंड पुलिस ने अपराधियों पर कसा शिकंजा , 
फरार आरोपियों की धरपकड़ जारी

Leave a comment