- Post by Admin on 23-10-2022 12:20:56am
*शहर कांग्रेस द्वारा गांधी चौपाल का आयोजन* शहर कॉन्ग्रेस के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा के नेतृत्व में भिंड विधानसभा के बिरधनपुरा में गांधी चौपाल का आयोजन किया गया गांधी चौपाल में कांग्रेस नेताओं ने गांधी टोपी पहन कर सादगी के साथ जमीन पर बैठकर लोगों को महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी जैसे मुद्दों से अवगत कराया गांधी चौपाल के आयोजन में बोलते हुए शहर अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा ने कहा आज महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार चरम पर है पूरे भारत में जगह-जगह त्राहिमाम मचा हुआ है बीजेपी सरकार विज्ञापनों में मस्त है जमीनी पर कोई काम नहीं हो रहा है बीजेपी की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय राहुल गांधी जी भी भारत जोड़ो पद यात्रा निकाल रहे हैं इस वक्त महगाई का आलम यह है घरेलू गैस सिलेंडर जो मनमोहन सरकार में ₹400 का था आज 1150 रुपए का है पेट्रोल ₹71 लीटर थी आज ₹110 लीटर है डीजल ₹57 लीटर था आज ₹100 लीटर है इस अवसर पर नगर कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने कहा भारत में युवा बेरोजगार घूम रहा है सरकार युवाओं के लिए रोजगार का कोई अवसर उपलब्ध नहीं करा रही है केंद्र और राज्य मिलाकर 60 लाख खाली पद हैं अग्निपथ जैसी योजनाएं युवाओं के साथ धोखा है इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ राधेश्याम शर्मा केशव शर्मा वकील संतोष त्रिपाठी प्रमोद दीक्षित पीसी संजय यादवकृष्णस्वरूप शर्मा,सतीश शर्मा,कृष्ण कुमार शर्मा,रामकिशोर शर्मा,शिवम शर्मा,शैलेंद्र शर्मा, गुग्गल शर्मा, इंदल शर्मा, प्रिमलेश चतुर्वेदी शंकर सिंह आदि उपस्थित रहे

