कोरोना संक्रमण को ध्यान में रख कर हर गतिविधियों को दिया जाये अजांम डॉ मिश्रा

भिण्ड: (ब्यूरो) / वर्तमान में सम्पूर्ण देष में कोरोना संक्रमण बढ़ता प्रकोप चिंता का बिषय है जिला भिण्ड में 35 कोविड संक्रमित पोजिटिव मरीज जिला चिकित्सालय भिण्ड में भर्ती हैं जिसमें 07 पाॅजिटिव मरीज ऐसे हैंे जिनको आॅक्सीजन दी जा रही है इनमें से 04 मरीज आईसीयू.भर्ती हैं एवं 03 आईषोलेषन वार्ड में हैं। एवं 03 गर्भवती माताऐं पाॅजिटिव पाई गई जो एसडीयू में भर्ती हैं। 10 मरीज दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र में आईषोलेषन बैड पर भर्ती हैं। वर्तमान में जिला चिकित्सालय में 08 संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। जिले में संक्रिय पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 148 है जिसमें होम आइषोलेषन में 112 मरीज हैं। जिले में कोविड मरीजों हेतु आइसीयू में 15 बैड, आइ्रषोलेषन वार्ड में 45 बैड आॅक्सीजन सर्पोट की सुविधा के साथ एवं 60 बैड आईषोलेषन वार्ड में आॅक्सीजन रहित उपलब्ध हैं। डाॅ. अजीत मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वासथ्य अधिकारी, ने आम जनता से अपील की है कि जिस प्रकार कोरोना संक्रमण समूचे देष में अपना प्रकोप बढ़ा रहा है जिसको दृष्टिगत रखते हुये सोषल डिस्टेंसिंग का पालन सख्ती से किया जावे, जहां तक संभव हो सके ज्यादा से ज्यादा घर पर ही रहें, बाहर से घर में आते समय अपने हाथ पैर अच्छी तरह धोंऐ, मास्क सदैव उपयोग किया जावे, भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें किसी प्रकार की कोई भी परेषानी होने पर अपने आपको आईषोलेट कर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराऐं एवं दवा का सेवन करें। पोष्टिक आहार एवं तरल पेय पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें। अधिक जानकारी हेतु टेलीमेडीसिन नम्बर 8349274001 या 075341075 पर सम्पर्क कर अपनी स्वास्थ्य सम्बंधी समस्या के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Leave a comment