- Post by Admin on 22-07-2025 03:44:13pm
Bhind / lahar/ (मुकेश मिश्रा)/ भिंड पुलिस अधीक्षक डॉ. श्री असित यादव , अति.पुलिस अधीक्षक श्री संजीव पाठक , अनुविभागीय अधिकारी प्रवीण त्रिपाठी के मार्ग दर्शन में नशा मुक्ति के तहत चलाए जा रहे अभियान “नशे से दूरी है जरुरी” के तहत आज दिनांक 22.07.2025 को सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल लहार में थाना लहार पुलिस बच्चो को नशे से होने वाले कुप्रभावो के बारे में बताया गया एवं शपथ दिलाई गई कि ना ही नशा करेगे और ना ही किसी को नशा करने देगे साथ ही बच्चो को उत्साहित करने के लिए नशा मुक्ति के सबंध में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें कु. सृष्टि थापक ने पहला स्थान, नैतिक गुप्ता ने द्वितिय स्थान, तरुण सविता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अभियान में निरीक्षक रविन्द्र शर्मा थाना प्रभारी लहार, उनि नरेन्द्र शर्मा, उनि मुशीं लाल ढोगर, आर श्याम गुर्जर, आर विशाल मिश्रा, प्रचार्य श्री रामजीलाल शुक्ला, व्यवस्थापक श्री संजय कुमार श्रीवास्वत एवं स्कूल का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

